Monday, November 9, 2020

ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल को NCB ने थमाया समन, होगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार 9 नवंबर को बॉलिवुड ऐक्टर के घर पर छापेमारी की है। के अधिकारियों ने यह भी बताया है कि उन्होंने इस छापेमारी के साथ ही अर्जुन रामपाल को पूछताछ के लिए समन भी थमा दिया है। अब जल्द ही में अर्जुन रामपाल से भी लंबी पूछताछ हो सकती है। अभी तक छापेमारी की इस कार्रवाई के बारे में एनसीबी अधिकारियों ने ज्यादा डीटेल्स शेयर नहीं की हैं। अर्जुन रामपाल के घर पर यह छापे का कार्रवाई लगभग 2 घंटे तक चली है। एनसीबी ने अर्जुन के अंधेरी स्थित घर पर छापे की यह कार्रवाई की थी। इससे पहले एनसीबी ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस डेमेट्रिएड्स को ड्रग्स रखने और उसकी खरीद-फरोख्त करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल में खबर आई थी कि अगिसियालोस को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद एनसीबी ने उन्हें दोबारा हिरासत में ले लिया था। एनसीबी की टीम ने बताया था कि अगिसियालोस के संबंध उन ड्रग पेडलर्स से थे जिनसे रिया, शौविक, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा ने कथित तौर पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदे थे। अर्जुन रामपाल से पहले एनसीबी की जांच में अभी तक रिया चक्रवर्ती के अलावा दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और दीपिका की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पूछताछ हो चुकी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eGUZIA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment