Monday, November 9, 2020

करीना ने मलाइका के बेटे अरहान को क्यूट तस्वीर शेयर कर किया बर्थडे विश

और अरबाज खान के बेटे का आज 9 नवंबर 2020 को 18वां जन्मदिन है। अरहान को ज्यादातर बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। इस मौके पर कैसे पीछे रहतीं जो मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा की बेहद खास दोस्त हैं। करीना ने एक पुरानी क्यूट तस्वीर को शेयर करते हुए अरहान को 18वां बर्थडे विश किया है। करीना कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट में स्टोरी पर अरहान और अपने बेटे की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, '18वां जन्मदिन मुबारक अरहान खान'। करीना की शेयर की हुई इस तस्वीर को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने भी अपने बेटे के 18वें जन्मदिन पर पुरानी तस्वीरों का एक वीडियो शेयर किया था। केवल यह वीडियो ही नहीं बल्कि मलाइका ने कल रात हुए सेलिब्रेशन की एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें उनके साथ अरहान दिखाई दे रहे हैं। करीना कपूर के अलावा अमृता अरोड़ा, बिपाशा बसु, दीया मिर्जा जैसे बहुत सारे कलाकारों ने अरहान को 18वें जन्मदिन की मुबारकबाद दी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eHxGhV
via IFTTT

No comments:

Post a Comment