Tuesday, November 3, 2020

Milind Soman Birthday: 55 साल के हुए मिलिंद सोमन, शेयर किया खास फोटो

अपनी फिटनेस के लिए पूरी दुनिया में मशहूर ऐक्टर और मॉडल 4 नवंबर को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर मिलिंद ने सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखकर आप इस उम्र में भी मिलिंद की फिटनेस का अंदाजा लगा सकते हैं। हमेशा अपने फिटनेस की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने वाले मिलिंद सोमन इस पोस्ट में एक बीच पर न्यूड दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मिलिंद ने लिखा, 'हैपी बर्थ डे टू मी।' मिलिंद की सुपरहॉट तस्वरी को उनकी पत्नी ने लिया है। वैसे यह पहली बार नहीं है जबकि मिलिंद सोमन ने न्यूड तस्वीर खिंचवाई हो। इससे पहले मिलिंद ने एक मशहूर ब्रैंड के लिए मॉडल मधु सप्रे के साथ न्यूड तस्वीर खिंचवाई थी। मैगजीन के कवर पर यह तस्वीर पब्लिश होने के बाद हंगामा मच गया था। बता दें कि लंबे समय बाद मिलिंद सोमन साल 2018 में तब चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने अपने से उम्र में 26 साल छोटी अंकिता से शादी की थी। मिलिंद की वाइफ अंकिता भी फिटनेस फ्रीक हैं और उनके फोटो वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35ZroGo
via IFTTT

No comments:

Post a Comment