विकी जैन के साथ रिलेशनशि में खुश हैं। खबरें हैं कि दोनों जल्दी शादी करने वाले हैं। तो अगर इस साल अंकिता विकी के लिए का व्रत रहती हैं तो हैरानी नहीं होगी। अंकिता सारे त्योहार काफी उत्साह के साथ मनाती हैं। हालांकि सुशांत से ब्रेकअप के बाद उनका करवाचौथ सेलिब्रेशन काफी चर्चा में रहा था। 6 साल तक सुशांत के साथ रिलेशन में थीं अंकिता सुशांत और अंकिता करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। 2016 में उनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के कुछ महीनों के बाद उन्होंने करवाचौथ पर रेड साड़ी और पूरे ट्रडिशनल गेटअप में तस्वीर पोस्ट की थी। उनके इस पोस्ट पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट्स किए थे। 'सुशांत तो अब है नहीं तो फिर किसके लिए फास्ट?', जैसे कई कॉमेंट्स सोशल मीडिया पर छाए थे। विकी जैन के लिए लिखा पोस्ट है चर्चा में हालांकि अंकिता ने इन कॉमेंट्स पर कोई कॉमेंट नहीं किया था। रीसेंटली अंकिता लोखंडे ने विकी जैन के लिए एक प्यारा पोस्ट किया था। यह पोस्ट भी सुर्खियों में रहा। उन्होंने इसमें विकी जैन को अपना सोल-मेट बताया था और सॉरी भी लिखा था। सुशांत की मौत के बाद अंकिता ने उनके परिवार का खुलकर साथ दिया था। वह अभी भी सुशांत के परिवार के टच में हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TQYFhp
via IFTTT
No comments:
Post a Comment