बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनी छह महीने बाद मुंबई लौट आई हैं। कोरोना संक्रमण की शुरुआत होते ही सनी लॉस एंजेलिस चली गई थीं। सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वह अब छह महीने बाद मुंबई लौट आई हैं। सनी ने इसे नया एडवेंचर बताया है।Sunny Leone returns to Mumbai after six months: कोरोना संक्रमण की शुरुआत होते ही सनी लियोनी अपने परिवार के साथ लॉस एंजेलिस चली गई थीं। सनी लियोनी छह महीने बाद मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने आते ही तेवर दिखा दिए हैं कि वह कुछ रोमांचक करने वाली हैं।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सनी लियोनी छह महीने बाद मुंबई लौट आई हैं। कोरोना संक्रमण की शुरुआत होते ही सनी लॉस एंजेलिस चली गई थीं। सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि वह अब छह महीने बाद मुंबई लौट आई हैं। सनी ने इसे नया एडवेंचर बताया है।
मुंबई लौटने को बेताब थीं सनी

सनी लियोनी लॉस एंजेलिस में अपने पूरे परिवार के साथ थीं। इससे पहले हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि वह मुंबई अपने घर लौटने के लिए बेताब हैं। जब उनसे पूछा गया था कि वह कब मुंबई आएंगी तो सनी ने कहा था कि जैसे ही इंटरनैशनल फ्लाइट्स शुरू होती हैं और संक्रमण की स्थिति थोड़ी बेहतर होती है, वह मुंबई लौट जाएंगी।'
लॉस एंजेलिस में सासू मां का रखा खयाल

सनी ने बताया कि वह व्यक्तिगत तौर पर मुंबई छोड़कर नहीं जाना चाहती थीं और इस बात से दुखी हैं कि उन्हें अपना घर छोड़ना पड़ा। हालांकि, वह यह भी कहती हैं इस समय पति डेनियल की मां और उनके परिवार के साथ रहना ज्यादा जरूरी है। हर किसी की तरह वह भी मुश्किल घड़ी में अपने परिवार के साथ रहना चाहती थीं।
जल्द ही 'बुलेट्स' में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही करिश्मा तन्ना के साथ 'एमएक्स प्लेयर' पर 'बुलेट्स' में नजर आएंगी। बाकी सनी इन दिनों अपने बच्चों को खास खयाल रख रही हैं। वह मुंबई लौटने के साथ ही अब पूरी तरह से काम में भी जुटना चाहती हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38deU0F
via IFTTT
No comments:
Post a Comment