देशभर में बुधवार को हर आम से खास ने करवा चौथ का त्योहार मनाया। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी लॉस एंजेलिस में पति जीन गुडनइफ के साथ करवा चौथ सेलिब्रेट किया। हालांकि, उन्होंने इसे अब तक का 'सबसे लंबा' करवा चौथ बताया है। प्रीति ने पति के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी प्यार भरी तस्वीर शेयर की है। इसमें उनके पति जीन उन्हें किस करते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल के कारण दुबई रह रही हैं प्रीतिदरअसल, प्रीति जिंटा इन दिनों आईपीएल 2020 में मशगूल हैं। वह अपनी क्रिकेट टीम किंग्स इलेवन पंजाब को सर्पोट करने के लिए दुबई में ही रह रही हैं। लेकिन करवा चौथ के मौके पर चांद और चांद जैसे पति जीन गुडनइफ के दीदार के लिए वह लॉस एंजेलिस पहुंचीं। 45 साल की प्रीति ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं। इंस्टाग्राम पर लिखा- लव यू माय लव प्रीति ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'जिन्होंने भी करवा चौथ मनाया, उन सभी को शुभकामनाएं। मेरे लिए यह सबसे लंबा था- यह दुबई में शुरू हुआ, फिर बादलों से गुजरते हुए मैं लॉस एंजेलिस पहुंचीं। लेकिन यह सब जायज था, क्योंकि मैं आखिरकार अपने पति परमेश्वर से मिली। मैं आपसे प्यार करती हूं माय लव।' 'कोविड क्वीन' बन चुकी हैं प्रीति जिंटा! प्रीति जिंटा इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी ऐक्टिव रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने खुलासा किया था कि वह 20 बार कोविड-19 का टेस्ट करवा चुकी हैं। यह सब आईपीएल मैचों के कारण हो रहा है। प्रीति ने तब एक वीडियो भी शेयर किया था। प्रीति ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था, 'मैं कोविड टेस्ट की क्वीन बन चुकी हूं। यह मेरा 20वां कोविड टेस्ट है।' आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर वैसे, सिनेमाई पर्दे की बात करें तो प्रीति जिंटा आखिरी बार 2018 में फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में नजर आई थी। वैसे तो यह उनकी कमबैक फिल्म थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ धमाल नहीं मचा पाई। प्रीति 7 साल बाद किसी फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, अमीषा पटेल, अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े भी थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jZhWrH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment