साल 2015 में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म '' रिलीज हुई थी। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। अब यह फिल्म एक बार फिर दर्शकों के सामने वापसी करने को तैयार है लेकिन इस बार अंदाज जरा अलग होगा। अब इस स्टेज पर म्यूजिकल लाइव के रूप में पेश किया जाएगा। कथक गुरु पंडित बिरजू महाराज होंगे क्रियेटिव डायरेक्टर चूंकि यह फिल्म स्टेज पर एक म्यूजिकल लाइव परफॉर्मेंस की तरह पेश की जाएगी इसलिए इसके क्रियेटिव डायरेक्टर कथक गुरु बिरजू महाराज होंगे। बिरजू महाराज पहले भी संजय लीला भंसाली की फिल्मों के कई फेमस गानों में कोरियॉग्रफी दे चुके हैं। सबसे अच्छी बात है कि इस म्यूजिकल शो में 'बाजीराव मस्तानी' के सुपरहिट गाने 'मल्हारी' समेत सभी सातों गाने शामिल किए गए हैं। रणवीर के किरदार में होंगे रजनीश दुग्गल म्यूजिकल शो में स्टेज पर रणवीर सिंह के निभाए पेशवा के किरदार में रजनीश दुग्गल नजर आएंगे। इसके अलावा दो मशहूर कथक डांसर्स शैलजा नलवडे और अनुसुआ मजूमदार उनकी पत्नी मस्तानी और काशीबाई के किरदारों में नजर आएंगी। रजनीश ने बताया कि स्टेज शो में कुल 10 म्यूजिकल सीक्वेंस रखे गए हैं जिनमें 12 ऐक्टर्स और 50 डांसर्स शामिल होंगे। तैयारी के लिए कई बार देखी 'बाजीराव मस्तानी' रजनीश दुग्गल ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने इस म्यूजिकल शो को बेहतर तरीके से समझने के लिए कई बार भंसाली की 'बाजीराव मस्तानी' देखी। उन्होंने कहा कि बाजीराव के किरदार में रणवीर ने एक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है लेकिन चूंकि यह लाइव परफॉर्मेंस है तो यह थोड़ा अलग किस्म का होगा। रजनीश ने इस शो के लिए पंडित बिरजू महाराज से सेमी-क्लासिकल डांस 'छाओ' की 40 दिनों की ट्रेनिंग भी ली है। कब पेश होगा यह म्यूजिकल शो? पहले माना जा रहा था कि इस म्यूजिकल शो को अप्रैल के मध्य में दिल्ली में पेश करने के बाद मुंबई, दुबई और लंदन में दिखाया जाएगा। इसके लिए हर जगह की ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए शो में परिवर्तन भी किए गए हैं। हालांकि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण इसके शो किया जाना संभव नहीं हो सका। अब देखना है कि इस शो का लाइव परफॉर्मेंस होता है या इसे भी फिल्मों की तरह ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाता है। शो के लिए रणवीर, दीपिका और प्रियंका को भी इन्वाइट किए जाने की प्लानिंग है। अपने किरदारों में किसी अन्य ऐक्टर को देखना उनके लिए भी दिलचस्प होगा।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2YBvBwu
via IFTTT
No comments:
Post a Comment