Saturday, November 14, 2020

रितेश देशमुख ने मां की पुरानी साड़ी से सिलवाए दिवाली के कुर्ते, खूब वायरल है वीडियो

और उनकी वाइफ सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ काफी इंट्रेस्टिंग वीडियोज शेयर करते रहते हैं। उनका रीसेंट वीडियो खूब वायरल है। इस वीडियो में रितेश ने लोगों को दिवाली विश की है। सबसे इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इसमें उन्होंने जो कुर्ता पहा है वो उनकी मां की साड़ी का है। बेटों ने भी पहने हैं साड़ी के कुर्ते रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ लिखा है, मां की पुरानी साड़ी, बच्चों के लिए दिवाली के नए कपड़े। यह वीडियो जेनेलिया ने शूट किया है। रितेश के साथ उनके दोनों बेटे भी उसी साड़ी के कुर्ते पहने हैं और हाथ जोड़े दिख रहे हैं। इस वीडियो में उनकी मां भी साड़ी लहराती नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो खूब शेयर किया गया है। रितेश को लोग बुलाते हैं जेनेलिया का पति रितेश और जेनेलिया बॉलिवुड के क्यूट कपल हैं। रितेश अपनी मां से काफी अटैच्ड हैं। वह अक्सर उनकी तस्वीरें, वीडियो और उनके लिए मेसेज पोस्ट करते रहते हैं। बीते दिनों जेनेलिया कोरोना से रिकवर हुई हैं। रीसेंटली जेनेलिया और रितेश कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे। चैट शो पर रितेश ने बताया था कि साउथ में लोग उन्हें जेनेलिया के पति के रूप में पहचानते हैं। उनकी वाइफ ने उनसे ज्यादा पैसे कमाए हैं, उन्हें इस बात पर गर्व है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eYRygF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment