Saturday, November 14, 2020

बेहद प्यारी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की दिवाली फोटो

ऐक्ट्रेस ने से शादी के बाद कम ही वक्त इंडिया में बिताया है। हालांकि वह अपने फैन्स को अपने बारे में सोशल मीडिया के जरिए जानकारियां देती रहती हैं। प्रियंका हर मौके पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती हैं। के मौके पर भी उन्होंने निक जोनस के साथ अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें वह ट्ऱडिशनल साड़ी में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका ने स्लीवलेस ब्लाउज के साथ फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनी हुई है। निक जोनस भी ब्लैक टीशर्ट के ऊपर प्रिंटेड जैकेट हैंडसम लग रहे हैं। साथ में दोनों के हाथों में दिवाली की दीये नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'सभी को हैपी दिवाली। हमारे परिवार की ओर से आपके परिवार को।' इस पोस्ट में प्रियंका ने लोकेशन लंदन की डाली हुई है। इसका मतलब प्रियंका और निक ने अपनी दीवाली यूके में मनाई है। वैसे बता दें कि आने वाले 1 दिसंबर को प्रियंका और निक अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने भी जा रहे हैं। देखना है कि इनकी मैरिज ऐनिवर्सरी का सेलिब्रेशन कैसा रहता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका अब कियानू रीव्स के साथ 'मैट्रिक्स 4' में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और हॉलिवुड फिल्म 'वी कैन बी हीरोज' भी साइन की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32GH8NN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment