पूरे दुनिया के साथ बॉलिवुड भी इस समय दिवाली मनाने में व्यस्त है। बॉलिवुड सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों के जरिए फैन्स को दिवाली की बधाई दी हैं। हालांकि कुछ सितारे इस दिवाली के मौके पर अपने घरों से दूर हैं। ये सितारे या तो छुट्टियां मनाने बाहर गए हैं या अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। भी अपनी अगली फिल्म '' की शूटिंग धर्मशाला में कर रहे हैं। सैफ अली खान के साथ अर्जुन कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी वहां मौजूद हैं। हाल में भी अपने बेटे के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए सैफ के पास पहुंच गई हैं। इस मौके पर सैफ और 'भूत पुलिस' की टीम ने दिवाली पर फैन्स के लिए एक खास मेसेज रिकॉर्ड करने का फैसला किया। इस मेसेज को सैफ और टीम रिकॉर्ड ही कर रहे थे, तभी तैमूर ने सैफ को टोकते हुए अपने पास बुलाया। वीडियो में एक जगह तैमूर सैफ से बोलता है, 'Abba, can you come here? (अब्बा, क्या आप यहां आ सकते हैं?)'। इसके जवाब में सैफ कहते हैं, 'हां, एक सेकंड'। हालांकि इस वीडियो में तैमूर कहीं भी दिखाई नहीं देता है। इस वीडियो को अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैन्स को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। वैसे बता दें कि इससे पहले करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया पर धर्मशाला में दिवाली की झलकियां शेयर की थीं। इसमें एक वीडियो में सैफ और करीना के साथ तैमूर भी दिखाई दे रहा है। करीना कपूर के अलावा मलाइका अरोड़ा भी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ दिवाली मनाने धर्मशाला पहुंची हुई हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lyqdV0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment