Tuesday, November 17, 2020

ट्विंकल खन्ना ने पोस्टर दिखाकर की अपनी फिल्म 'मेला' की बुराई, कहा- इसने एक दाग छोड़ा है

ह्यूमर के मामले में ट्विंकल खन्ना का कोई जवाब नहीं। ट्विंकल ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी फिल्म 'मेला' को याद किया है। इस फिल्म को याद करते हुए उन्होंने एक ट्रक के पीछे की एक तस्वीर शेयर की है, जिसपर फिल्म का पोस्टर नजर आ रहा है। ट्विंकल ने इंस्टाग्राम पर हाइवे पर जाते एक ट्रक की तस्वीर शेयर की है जिसपर मेला का पोस्टर नजर आ रहा है। इस फिल्म में ट्विंकल खन्ना के साथ लीड ऐक्टर आमिर खान थे। हालांकि, इस पोस्टर में लीड हीरो आमिर खान नहीं नजर आ रहे हैं, बल्कि फिल्म 'मेला' के विलन टीनू वर्मा का चेहरा नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुएअ ट्विंकल ने लिखा है, ' मेरा मानना है कि कुछ चीज़ें टाइमलेस यानी समय की सीमा से परे होती हैं। यह आज मेरे मेसेज पर आया। इसके सिवा मैं क्या कह सकती हूं कि मेला ने निश्चित रूप से मुझ पर और बाकी देश पर एक दाग छोड़ा है, आप इसे जैसे देखना चाहते हैं देखें।' इससे पहले भी ट्विंकल खन्ना 'मेला' का मजाक उड़ा चुकी हैं। करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में ट्विंकल ने कहा था कि आज भी ऑडियंस को 'मेला' फिल्म मेरी एक्टिंग की वजह से याद है, जबकि वह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। बता दें कि फिल्म 'मेला' 20 साल पहले साल 2000 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें आमिर खान के भाई फैजल खान भी नजर आए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nuth54
via IFTTT

No comments:

Post a Comment