मॉडल और ऐक्टर सोशल मीडिया पर काफी पॉप्युलर हैं। हाल के दिनों में मिलिंद की तस्वीरें काफी चर्चा में रही हैं और हर मुद्दे पर अपने विचार खुलकर सामने रखते हैं। अब मिलिंद ने पर लगाए जाने का समर्थन किया है। मिलिंद ने उन लोगों को भी टारगेट किया है जो पटाखों पर बैन से नाखुश हैं। मिलिंद ने सोशल मीडिया पर व्यंग्य करते हुए लिखा, 'सुना है बहुत से लोग तेज आवाज करने वाले पटाखों पर बैन लगाए जाने से नाखुश थे, ताज्जुब है कि वे प्रो वैक्सीन हैं या ऐंटी वैक्सीन।' मिलिंद ने बिना पटाखों की दिवाली का समर्थन करते हुए कचरे के निपटारे पर भी मेसेज दिया है। हाल में तस्वीरें सामने आई थीं जबकि मिलिंद शिव मंदिर जाते हुए रास्ते से कचरा उठाकर ले आए थे। अपने मेसेज में मिलिंद ने यह भी लिखा था कि खाना बनाने वाली कंपनियों को ऐसी पैकिंग करनी चाहिए जिससे कचरा अपने आप मिट्टी में मिल जाए।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3f7tp7N
via IFTTT
No comments:
Post a Comment