पिछले समय से और की बेटी न्यासा पर लोगों का काफी ध्यान है। कई बार अपनी ड्रेसेज पर ट्रोल भी हुई हैं लेकिन इस बार वाइट ड्रेस में उनकी खूबसूरत तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है। न्यासा की यह तस्वीर एक फैन पेज पर शेयर की गई है और दिवाली पार्टी की बताई जा रही है। न्यासा इस समय सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं और इस बार दिवाली पर घर भी नहीं आई हैं। न्यासा ने अपने फ्रैंड्स के साथ दिवाली पार्टी सेलिब्रेट की जिसमें वह ट्रडिशनल वाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। न्यासा ने अपने हाथ पर मेंहदी भी लगाई हुई है। वैसे काजोल इस समय न्यासा के पास सिंगापुर भी गई हुई हैं जबकि अजय देवगन और उनके बेटे युग इस समय मुंबई में ही हैं। अजय के यहां की दिवाली पार्टी की तस्वीरें भी सामने आई हैं। वैसे न्यासा अपने फोटो और वीडियो के लिए काफी चर्चा में रहती हैं। हाल में न्यासा का एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें वह अपनी दोस्तों के साथ डांस कर रही हैं। इस वीडियों को काफी पसंद किया गया था। देखें, न्यासा का यह वीडियो:
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UA5zIo
via IFTTT
No comments:
Post a Comment