अनिल कपूर, अमरीश पुरी, श्रीदेवी और सतीश कौशिक जैसे सितारों से सजी फिल्म '' हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा था। इस फिल्म में द्वारा निभाया गया का किरदार बॉलिवुड के आइकॉनिक कैरक्टर्स में से एक बन गया। से किया गया था संपर्क बॉलिवुड के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी का मोगैंबो का रोल पॉप्युलर विलन के रोल में से एक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह इस किरदार के लिए पहली पंसद नहीं थे। दरअसल, फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में इस रोल के लिए पहले अनुपम खेर से संपर्क किया गया था। अनुपम खेर बोले- फिल्ममेकर्स ने लिया सही निर्णय अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें अमरीश पुरी के साथ रिप्लेस किया गया था। उन्होंने कहा, 'फिल्म मिस्टर इंडिया में मोगैंबो का रोल पहले मु्झे ऑफर किया गया था लेकिन एक या दो महीने के बाद फिल्ममेकर्स ने मेरी जगह यह रोल अमरीश पुरी को दे दिया गया था।' अनुपम खेर ने आगे कहा, 'जब आप किसी फिल्म से निकल जाते हैं तो आमतौर पर एक ऐक्टर को बुरा लगता है लेकिन जब मैंने फिल्म मिस्टर इंडिया और अमरीश जी को मोगैंबो के रोल में देखा, मुझे लगा कि फिल्ममेकर्स का अमरीश जी को अपनी फिल्म में कास्ट करके सही निर्णय लिया।' आज भी लोगों का याद है अमरीश पुरी का डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ बता दें कि फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में अमरीश पुरी का डायलॉग 'मोगैंबो खुश हुआ' आज भी लोगों को याद है। उन्होंने 200 से अधिक फिल्मों में काम किया है और बॉलिवुड के इतिहास में अमरीश पुरी को बेस्ट विलन में से एक माना जाता है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32kyG6v
via IFTTT
No comments:
Post a Comment