Saturday, August 17, 2019

इसलिए Deepika Padukone ने रणवीर को नहीं बताई थी कि वह '83' में उनकी को-स्टार हैं!

दीपिका पादुकोण फिलहाल लंदन में अपने पति रणवीर सिंह के साथ हैं। यदि आप सोच रहे हैं कि दोनों पति-पत्नी लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आप यहां गलत हैं। दरअसल, दोनों अपनी अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म '83' की बात करें तो यह कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। रणवीर सिंह फिल्म में पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाएंगे और उनकी पत्नी रूमी देव की भूमिका में होंगी दीपिका। हालांकि, एक मैगज़ीन को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि उन्होंने रणवीर को यह बात नहीं बताई थी कि वह भी उनकी फिल्म '83' का हिस्सा बन रही हैं। उन्होंने कहा कि रणवीर इस फिल्म के ऐक्टर थे और उन्हें लगा कि रणवीर को यह बात डायरेक्टर के जरिए पता चलनी चाहिए कि फिल्म में उनकी को-स्टार कौन हैं। फिल्म '83' में रणवीर सिंह और दीपिका के अलावा साकिब सलीम, आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पाटिल, पंकज त्रिपाठी, अम्मी विर्क और साहिल खट्टर भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म को अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज किया जाना है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2z9YBid
via IFTTT

No comments:

Post a Comment