बॉलिवुड फिल्ममेकर सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वालों में से एक है। हालांकि, काफी समय उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर को लेकर बहुत सी बातें हुई और उन्होंने कुछ भी पोस्ट करना बंद कर दिया। वहीं, अब करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह अपनी बच्चों पर लिखी गई नई किताब को लॉन्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ये किताब लिखी है। करण जौहर अपने दोनों बच्चों से भी इस किताब पर रिएक्शन मांगते हैं और यश और रूही किताब को देख जोर-जोर से हंसने लगे। वे किताब को काफी फनी बताते हैं। करण जौहर ने लिखी थी अपनी बॉयोग्राफी करण जौहर ने तीन साल पहले अपनी अपनी बॉयोग्राफी लॉन्च की थी। उन्होंने An Unsuitable Boy के नाम से एक बुक रिलीज की थी। किताब में करण जौहर ने अपनी जिंदगी के राज खोले थे। करण जौहर ने लॉकडाउन में शेयर किए बच्चों के वीडियो बताते चलें कि लॉकडाउन के दौरान करण जौहर अपने दोनों बच्चों यश और रूही के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे थे और ये काफी ट्रेंड हो रहे थे। करण जौहर के साथ- साथ उनके फैंस का जबरदस्त मनोरंजन होता था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/350f1uu
via IFTTT
No comments:
Post a Comment