Thursday, November 5, 2020

अमृता राव और अनमोल ने प्यारी तस्वीर के साथ किया बेटे के नाम का खुलासा

और 1 नवंबर को बेटे के पैरंट्स बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से बच्चे के नाम के सजेशंस मांगे थे। फाइनली उन्होंने बच्चे का नाम अनाउंस कर दिया है। साथ ही इंस्टा पर बच्चे की पहली झलक भी दिखाई है। अनमोल ने बताया था बेस्ट गिफ्ट अनमोल ने लिखा है, हेलो वर्ल्ड हमारे बेटे वीर से मिलिए। तस्वीर में बच्चे की प्यारी सी मुट्ठी दिखाई दे रही है। अमृता और अनमोल की शादी को 11 साल हो गए हैं। अपने पिछले पोस्ट में बेटा होने की खुशखबरी देते वक्त अनमोल ने इसे बेस्ट गिफ्ट बताया था। अमृता ने छिपाकर रखी थी प्रेग्नेंसी इससे पहले बॉम्बेटाइम्स से बातचीत में अमृता ने कहा था, मैं अपने बच्चे के चेहरे और अनमोल के खुशी के एक्सप्रेशंस से नजरें नहीं हटा पा रही। मैं अभी भी हैरान हूं। एक इंसान को जन्म देना डिवाइन है। अमृता राव की प्रेग्नेंसी का किसी को पता नहीं चल पाया था। उन्होंने सीधे 9वें महीने में यह गुडन्यूज दी। हालांकि पहले पपराजी ने उनको कैमरे में कैद कर लिया था। उनका बेबी बम्प देखकर यह खबर सुर्खियों में आ गई थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38g6BB3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment