अपने आउटफिट्स और स्टाइल के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वह ग्लोबल फैशनिस्टाज में गिनी जाती हैं। रेड कार्पेट से लेकर सिंपल आउटिंग तक उनके आउटफिट्स चर्चा में रहते हैं। हालांकि इन आउटफिट्स को कैरी करना भी एक आर्ट है। प्रियंका ने बताया- 2 ड्रेसेज थीं अनफम्फर्टेबल एक रीसेंट इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बताया कि उनके दो आउटफिट्स उनके लिए बहुत अनकम्फर्टेबल साबित हुए थे। उन्होंने बताया कि इनमें से एक ड्रेस वो थी जो उन्होंने मिस वर्ल्ड 2000 ब्यूटी पेजेंट के दौरान पहनी थी। हट गया था ड्रेस का टेप, प्रियंका ने नमस्ते से किया था होल्ड प्रियंका ने बताया कि वाइट आइकॉनिक ड्रेस टेप से चिपकाई गई थी। खिंचाव की वजह से टेप हट गया था। हालांकि प्रियंका ने इसको संभालने के लिए नमस्ते का पोज बना रखा था। पीसी बताती हैं कि लोगों को लग रहा था कि यह नमस्ते है लेकिन हकीकत ये थी कि वह अपनी ड्रेस संभाल रही थीं। मेट गाला 2018 के आउटफिट से भी प्रियंका हो गई थीं परेशान प्रिंयका ने अपने एक और पॉप्युलर लुक के बारे में बताया, यह लुक Met Gala 2018 का था। वह बताती हैं कि इस ब्लड रेड Ralph Lauren आउटफिट में गोल्ड कलर का हूडी जुड़ा था। इसके अंदर कोरसेट था इससे ऐसा लग रहा था कि उनकी पसलियों का शेप बदल गया। प्रियंका इसमें सांस भी नहीं ले पा रही थीं। इतना ही नहीं डिनर के वक्त प्रियंका ज्यादा खा भी नहीं पाई थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2U0UWOe
via IFTTT
No comments:
Post a Comment