Saturday, November 14, 2020

वीडियो: शिल्पा शेट्टी ने बेटी की पहली दिवाली बनाई खास, लक्ष्मीजी के साथ की समिशा की पूजा

ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपनी फैमिली के साथ पूजा करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके साथ दिल को छूने वाला कैप्शन लिखा है। वीडियो में उनकी बेटी समिशा भी नजर आ रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने सबके लिए भी की प्रार्थना शिल्पा शेट्टी की बेटी समिशा की यह पहली दिवाली थी। इस मौके पर उनकी फैमिली ने लक्ष्मी मां के साथ बेटी की भी पूजा की। शिल्पा ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, मेरा मानना है कि जो परिवार साथ में प्रार्थना करता है, वो साथ ही रहता है और यह हमारे परिवार की हर साल की प्रथा है। हमने मां लक्ष्मी और समिशा से प्रार्थना की, जिसकी यह पहली दिवाली थी। अपने लिए ही नहीं बल्कि आपके लिए भी दुआएं भेज रही हूं। मां लक्ष्मी हम सब पर कृपा बनाए रहें। आप सभी को हैपी दिवाली। बेटे के साथ शिल्पा ने बनाई थी खूबसूरत रंगोली शिल्पा शेट्टी ने लक्ष्मीजी के स्वागत के लिए बेटे वियान के साथ रंगोली बनाई थी। उन्होंने इसका वीडियो भी पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि लक्ष्मी के स्वागत का यह सबसे अच्छा तरीका है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IChwuB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment