हाल में ने मालदीव से अपनी कुछ बेहतरीन बिकीनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैन्स इन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में दिशा रेड बिकीनी में दिखाई दे रही हैं और फैन्स के लिए यह किसी गिफ्ट से कम नहीं हैं। इस तस्वीर के जरिए दिशा के निकनेम का भी खुलासा हो गया है। दरअसल पिछले काफी समय से चर्चा है कि दिशा पाटनी को डेट कर रही हैं। इस बीच टाइगर श्रॉफ की मां ने दिशा की इन बिकीनी तस्वीरों पर कॉमेंट किया है जिससे दिशा का निकनेम पचा चल गया है। आयशा ने दिशा की इन स्टनिंग तस्वीरों पर कॉमेंट करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'वाह दीशू।' दिशा की इन तस्वीरों पर टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी कॉमेंट किया है। इस समय दिशा मालदीव में टाइगर के साथ हॉलिडे मना रही हैं। इससे पहले दिशा और टाइगर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। यह कपल मालदीव में ही दिवाली मना रहा है। टाइगर ने भी अपनी कई शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ पिछली बार सुपरहिट फिल्म 'वॉर' में दिखाई दिए थे जबकि दिशा की पिछली फिल्म 'मलंग' में नजर आई थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38M0m8r
via IFTTT
No comments:
Post a Comment