बॉलिवुड ऐक्टर की हुई असामयिक मौत को उनके परिवार, दोस्त और फैन्स अभी तक भूल नहीं पाए हैं। 14 नवंबर 2020 को सुशांत के निधन के 5 महीने पूरे हो गए हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सुशांत के लिए न्याय की गुहार में सोशल मीडिया पर कैंपेन चला रही हैं। 14 नवंबर को दिवाली के मौके पर भी फैन्स सुशांत को याद कर रहे हैं। इस बीच सुशांत की भांजी मल्लिका ने भी अपने मामा को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट किया है। सुशांत की भांजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वह अपने मरहूम मामा के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ मल्लिका ने लिखा, 'भगवान ने आपको अपने पास रख लिया, मैंने आपको अपने दिल में रख लिया. 5 महीने।' इस बीच बता दें कि सुशांत की मौत की जांच मुंबई पुलिस ने शुरू की थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यह जांच सीबीआई को सौंप दी थी। अभी सीबीआई के अलावा केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी कर रहे हैं। एनसीबी ने इस केस की जांच ड्रग्स के ऐंगल से करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में रिया चक्रवर्ती अभी जमानत पर रिहा है जबकि उनके भाई शौविक अभी भी जेल में हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eZXZQs
via IFTTT
No comments:
Post a Comment