Monday, November 16, 2020

सुशांत को याद कर एक बार फिर इमोशनल हुए अमित साध

बॉलिवुड ऐक्टर के निधन को 5 महीने से ज्यादा बीच चुके हैं लेकिन उनके परिवार, दोस्त और फैन्स अभी तक इस सदमे से बाहर नहीं आ सके हैं। सुशांत के साथ फिल्म '' में काम कर चुके ऐक्टर का कहना है कि अगर कोई भी व्यक्ति सुशांत के निधन से परेशान नहीं होता है तो वह इंसान नहीं है। अमित साध ने एक हालिया घटना का जिक्र किया जिसके कारण वह सुशांत को लेकर एक बार फिर इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा, 'हाल में मैं कुल्लू से मुंबई की फ्लाइट में था। मेरी टिकट का सीक्वेंस नंबर SSR था। मैं इसे समझ नहीं पाया कि यह केवल मुझे ही मिलनी थी। मुझे लगता है कि कोरोना वायरस फिल्म इंडस्ट्री बदल चुकी है और इसे सुशांत की मौत ने भी प्रभावित किया है।' अमित साध ने आगे कहा, 'मुझे उम्मीद है कि इससे हम प्रभावित हुए हैं क्योंकि अगर हम प्रभावित नहीं हुए हैं तो हम इंसान नहीं हैं और अगर हम इंसान नहीं हैं तो हमें इंसानों के बारे में कहानियां नहीं दिखानी चाहिए।' बता दें कि अमित साध भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह टीवी से फिल्मों में आए थे। दोनों की फिल्म 'काय पो छे' 2013 में रिलीज हुई थी जिसका डायरेक्शन अभिषेक कपूर ने किया था और इसे काफी पसंद भी किया गया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32R0Zdk
via IFTTT

No comments:

Post a Comment