सुशांत सिंह राजपूत को गए हुए 5 महीने से अधिक हो गए। सुशांत के लिए न्याय की मांग आज भी फैन्स की जुबान पर है। इस दिवाली पर सुशांत के फैन्स ने अपने इस चहेते सितारे को जी भरकर याद किया और कुछ खूबसूरत झलकियां शेयर भी कीं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैन्स के इस दिवाली के जश्न में कहीं न कहीं सुशांत की यादें नजर आ रही हैं। किसी ने लैपटॉप पर सुशांत की तस्वीर लगा रखी है तो किसी के रंगोली में उनका नाम छिपा है। कुछ ने दीयों को जलाकर, उससे SSR लिख रखा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में सुशांत की फिल्म 'केदारनाथ' का गाना 'नमो नमो शंकरा' बज रहा है। इसे शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा है, '...और वाकई ये ऐसी ही थी।' उन्होंने उन सबका धन्यवाद कहा है जिन्होंने इस दिवाली पर अपनी प्रार्थना और दिलों में सुशांत को याद रखा। फैन्स के सपॉर्ट और प्यार के लिए भी उनका शुक्रिया अदा किया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36LZVIR
via IFTTT
No comments:
Post a Comment