Monday, November 16, 2020

वीडियो: नुसरत और राजकुमार ने रीक्रिएट किया DDLJ का आइकॉनिक सीन

ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी बेहतरीन तस्वीरें और वीडियोज फैन्स के साथ शेयर करती हैं। हाल में के साथ उनकी फिल्म '' रिलीज हुई है जिसे काफी तारीफ मिल रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन हंसल मेहता ने किया है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का एक वीडियो नुसरत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह और राजकुमार राव सरसों के खेत में '' फिल्म का शाहरुख और काजोल वाला मशहूर आइकॉनिक सीन कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए नुसरत ने लिखा, 'बड़े बड़े देशों में ऐसे प्यारे प्यारे वीडियोज बनते रहते हैं। देखिए राजकुमार राव।' वर्क फ्रंट की बात करें तो 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'ड्रीम गर्ल' और 'छलांग' जैसी बेहतरीन फिल्में देने के बाद अब नुसरत फिल्म 'हुड़दंग' में काम कर रही हैं जिसमें वह सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ दिखाई देंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3pABg2p
via IFTTT

No comments:

Post a Comment