हाल में मशहूर मॉडल और बॉलिवुड ऐक्टर ने अपने बर्थडे के मौके पर बीच पर दौड़ते हुए अपनी एक न्यूड तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस तस्वीर के सामने आने के बाद काफी विवाद हो गया था और काफी लोगों ने न्यूड तस्वीर शेयर करने के लिए मिलिंद सोमन की आलोचना की थी। अब ऐक्ट्रेस मिलिंद के सपोर्ट में सामने आई हैं। पूजा बेदी ने कहा है कि साउथ गोवा के बीच पर न्यूड दौड़ते मिलिंद सोमन की इस तस्वीर में कुछ भी अश्लील नहीं है। पूजा ने यह भी कहा है कि यह तस्वीर अश्लील नहीं बल्कि कलात्मक है। अपने ट्विटर हैंडल पर पूजा ने कहा, 'मिलिंद सोमन की इस कलात्मक तस्वीर में कुछ भी अश्लील नहीं है। अश्लीलता देखने वाले के दिमाग में ज्यादा होती है। उनका जुर्म केवल इतना है कि वह गुड लुकिंग, फेमस और बेंचमार्क सेट कर रहे हैं। अगर न्यूडिटी क्राइम है तो सभी नागा बाबाओं को अरेस्ट कर लेना चाहिए। केवल राख लपेटने से इसे स्वीकार नहीं कर लेना चाहिए।' बता दें कि मिलिंद की इस न्यूड तस्वीर को शेयर किए जाने के बाद उनके खिलाफ अश्लीलता फैलाने के जुर्म में साउथ गोवा जिले की पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। इस मुद्दे पर मिलिंद की पत्नी अंकिता कोंवर ने बॉम्बे टाइम्स से कहा मिलिंद ने ऐसा बिना सोचे समझे किया था और यह लोगों को पॉजिटिव मेसेज देने के लिए किया गया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2IlilqZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment