इस वक्त सारा अली खान अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो में फोटोग्राफर्स के सामने ढेर सारे पोज़ देती दिख रही हैं सारा। इसी बीच एक फोटोग्राफर ने उनस नमस्ते वाला पोज़ देने को कहा, जिसपर सारा ने मजेदार जवाब दिया। इस वीडियो में पहले तो सारा फोटोग्राफर्स के कहने पर हर तरफ पोज़ देती दिख रही हैं। इसी बीच किसी ने उनसे कहा- सारा मैम, नमस्ते वाला पोज़ दीजिए। यह सुनकर सारा अली खान ने बिना एक पल भी रुके हुए कहा- नमस्ते मेरा पोज़ नहीं होता। सारा का यही जवाब इंटरनेट पर खूब छाया है। बता दें कि सारा अली खान को उस वक्त फैन्स की नाराजगी का भी शिकार होना पड़ा जब सुशांत केस में ड्रग्स मामले की जांच के दौरान उनका भी नाम सामने आया था। सुशांत की मौत के बाद उनसे अफेयर के किस्सों को लेकर भी सारा काफी चर्चा में रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा बहुत जल्द फिल्म 'कुली नंबर वन' में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ ऑपोजिट रोल में होंगे वरुण धवन। सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलिवुड में एंट्री मारी थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36lZkx0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment