Tuesday, October 26, 2021

'राम सेतु' के सेट पर पहुंचे क्रिकेटर शिखर धवन, सामने आई अक्षय कुमार और जैकलीन संग तस्वीर

दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में टीम इंडिया को चियर करने के बाद अक्षय कुमार (Akshay Kumar) वापस मुंबई लौट आए हैं और अपनी अगली फिल्म 'राम सेतू' (Ram Setu sets) की शूटिंग में जुट गए हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपनी को-स्टार जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez ) के साथ सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। हालांकि, चर्चा में हैं क्रिकेटर शिखर धवन भी जो अक्षय की इस फिल्म के सेट पर नजर आए। 'राम सेतू' के सेट पर इंडियन ओपनर शिखर धवन की तस्वीर इंटरनेट पर छाई है। हालांकि, इसे लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं है कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर वहां पहुंचे थे या फिर विजिटर के रूप में। अक्षय और शिखर स्टेडियम में साथ बैठकर इंडिया को चियर करते दिखे थे। बता दें कि इससे पहले भी इस साल फरवरी में अक्षय कुमार और शिखर की सेल्फी सोशल मीडिया पर नजर आई थी। शिखर धवन और अक्षय की वो तस्वीरें जैसलमेर से सामने आई थी, तब ऐक्टर अपनी फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग वहां कर रहे थे। इस सेल्फी को क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। श‍िखर ने अक्षय के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'आपसे मिलना हमेशा मजेदार होता है पाजी, मुलाक़ात बढ़िया रही।' फिल्म के इस सेट पर अक्षय का लुक जरा हटकर नजर आया। ग्रे सूट पर ब्लू स्टोल गले में लपेट रखा था। तस्वीर में वह काफी उम्रदराज किरदार में दिख रहे हैं और उनके बाल काफी बड़े और बिखरे नजर आ रहे हैं। वहीं जैकलीन ब्लू क्रॉप टॉप और जीन्स में दिख रही हैं। अक्षय कुमार फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज़ की तैयारी में जुटे हैं, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ भी नजर आएंगी। बता दें कि यह फिल्म 5 नवंबर को रिलीज़ हो रही है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3EdwApJ
via IFTTT

No comments:

Post a Comment