Saturday, October 16, 2021

रणवीर सिंह ने बेहतरीन बॉडी वाली तस्‍वीर दिखा लोगों को दिए 4 ऑप्‍शन्‍स, माधवन को हुई 'जलन'

बॉलिवुड ऐक्‍टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह अपने अजीबोगरीब आउटफिट और सोशल मीडिया पोस्‍ट्स को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर उन्‍होंने कुछ अलग करने की कोशिश की है। दरअसल, रणवीर सिंह ने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्‍वीर शेयर की है जिसमें वह शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी बेहतरीन ऐब्‍स वाली बॉडी की झलक साफ देखी जा सकती है। अब इस पर ऐक्‍टर ने जो कैप्‍शन दिया है, वह मजेदार है। रणवीर ने सवाल पर दिए चार ऑप्‍शन्‍स रणवीर का कैप्‍शन एक सवाल और उनके चार ऑप्‍शन्‍स के रूप में है। उन्‍होंने पूछा- रणवीर के पसीने क्‍यों छूट रहे हैं? A- वो अभी अभी स्‍टीम रूम से निकले हैं B- उनका आज रात टेलिविजन डेब्यू है C-उनकी जिस्‍मानी गर्मी ज्‍यादा है D- वो हॉट योग का प्रयास कर रहे हैं। लोगों ने कहा- आग फेंक रहे हो अब रणवीर के इस पोस्‍ट पर सिलेब्‍स और फैंस के खूब लाइक्‍स और कॉमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मतलब आग फेंक रहे छोटे.. तोड़ दिया इंस्‍टाग्राम को।' वहीं, डिनो मोरिया ने कॉमेंट किया, 'वो सब छोड़, ये बता कि कब से इतना रिप्‍ड है तू। सॉलिड लग रहा है। होश उड़ गए।' आर माधवन ने भी किया कॉमेंट आर माधवन ने लिखा, 'post shower selfie' का खिताब मुझसे कितनी बार छीनेगा भाई??' इसके अलावा तमाम लोगों ने पोस्‍ट पर दिल और फायर वाले इमोजी भी पोस्‍ट किए। इन फिल्‍मों में दिखेंगे रणवीर वर्क फ्रंट की बात करें तो 16 अक्‍टूबर से रणवीर क्विज शो 'द बिग पिक्‍चर' से टेल‍िविजन पर अपना डेब्‍यू करने जा रहे हैं। वह इस शो को होस्‍ट करेंगे। इसके अलावा वह आने वाले समय में '83', 'जयेशभाई जोरदार', 'सर्कस' जैसी फिल्‍मों में भी नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30yLvfF
via IFTTT

No comments:

Post a Comment