Wednesday, July 21, 2021

VIDEO: 'टाइगर 3' के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं सलमान खान, बॉडी देखकर चौंक जाएंगे

पिछले काफी दिनों से बॉलिवुड सुपरस्टार () की फिल्म '' () चर्चा में है। यह फिल्म सलमान की सुपरहिट फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली हैं। इस फिल्म के लिए सलमान खान खास तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सलमान खान ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक शॉर्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान खान जिम में एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान की बॉडी देखने लायक है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'मुझे लगता है कि यह आदमी टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग कर रहा है।' देखें, सलमान का यह जबरदस्त वीडियो: वैसे बता दें कि 'टाइगर 3' के लिए मेहनत करने वाले सलमान खान अकेले नहीं हैं। फिल्म में विलन का रोल निभाने वाले () भी अपने किरदार के लिए जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इमरान ने इससे पहले जिम से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनकी बॉडी भी देखने लायक नजर आ रही है। 'टाइगर 3' में सलमान खान और इमरान हाशमी के अलावा () लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म में सलमान खान रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर और कटरीना कैफ आईएसआई की एजेंट जोया हुमैनी के किरदार में नजर आने वाले हैं। माना जा रहा है कि मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eFsP1V
via IFTTT

No comments:

Post a Comment