बॉलिवुड स्टार () की सबसे आइकॉनिक और सुपरहिट फिल्मों की बात की जाए तो उसमें उनकी फिल्म ': एक प्रेम कथा' को जरूर गिना जाएगा। यह अपने समय की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म थी और उस समय पर आमिर खान की 'लगान' जैसी दमदार फिल्म रिलीज होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बिजनस के मामले में इस फिल्म ने उसे पछाड़ दिया था। अब इस फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है। हालांकि इस बार फिल्म की कहानी थोड़ी अलग होगी। इस बार तारा सिंह एक बार फिर पाकिस्तान जाएगा मगर इस बार वह सकीना को लेने नहीं बल्कि किसी और को लेने के लिए जाएगा। 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट की माने तो एक सूत्र ने बताया है कि अगर '' () की स्टोरी को एक लाइन में बताया जाए तो इस बार सनी देओल अपनी पत्नी नहीं बल्कि अपने बेटे को लेने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। बता दें कि एक महीने पहले ही 'गदर' को रिलीज हुए 20 साल पूरे हुए थे। तब डायरेक्टर ने 'गदर 2' बनाए जाने को कन्फर्म तो नहीं किया था मगर यह कहा था कि वह इस फिल्म को जरूर बनाना चाहते हैं। फिल्म में तारा सिंह का दमदार किरदार सनी देओल ने निभाया था। तारा सिंह की पत्नी सकीना का किरदार () ने निभाया था और इनके बेटे चरणजीत का किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया था। फिल्म के सीक्वल 'गदर 2' में ऑरिजनल कास्ट रहेगी। डायरेक्टर अनिल शर्मा जल्द ही इसकी स्क्रिप्ट लिखेंगे। गदर 2 पर काम करने से पहले अनिल शर्मा फिल्म 'अपने 2' को पूरा करेंगे जिसमें धर्मेंद्र, सनी देओल, बॉबी देओल और करण देओल मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hTtgI1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment