बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण () आज एक टॉप क्लास ऐक्ट्रेसस में शुमार हैं। दीपिका ने अब तक के अपने करियर में कई बेतरीन फिल्मों में काम किया है। आज वह एक सफल ऐक्ट्रेस के साथ- साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी में भी काफी खुश हैं। लेकिन दीपिका की जिंदगी में सबकुछ हमेशा ऐसा ही नहीं था बल्कि दीपिका की जिंदगी में भी बुरा वक्त का दौर था जब उन्हें यह जिंदगी बेकार लग रही थी और वह अंदर से टूट गई थी। उस वक्त दीपिका की मम्मी ने उनके प्रॉब्लम को समझा और संभाला। दीपिका ने हाल में ही 'वॉयस चैट रूम' सेशन के दौरान अपने डिप्रेशन के दिनों याद करते हुए कहा, 'मेरी मां उज्जवला पादुकोण मेरे रोने के तरीका से समझ गई थी कि यह काम का स्ट्रेस या नॉर्मल बॉयफ्रेंड इश्यू और ब्रेकअप से से ज्यादा बड़ी मुसीबत में हैं।' दीपिका पादुकोण ने डिप्रेशन पर खुलकर बात की दीपिका पादुकोण अक्सर मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन को लेकर खुलकर बात करती रहती हैं। हाल ही में एक 'वॉयस चैट रूम' सेशन के दौरान दीपिका ने अपने डिप्रेशन के लेकर खुलकर बात की है। दीपिका बताती हैं कि मेरा डिप्रेशन फरवरी 2014 में शुरू हुआ। वह मेरी जिंदगी का ऐसा वक्त था जब मैं अंदर से बिल्कुल टूट चुकी थी। उस वक्त मुझे अंदर से खालीपन, जिंदगी बिना किसी मतलब के लग रही थी। ऐसा लग रहा था कि जिंदगी का कोई अर्थ या उद्देश्य ही नहीं है। फिजिकली और मेंटली दोनों तरह से कमजोर पड़ रही थी। 'मुझे रोता देख मां समझ गई थी' दीपिका पादुकोण आगे कहती हैं,' यह चीजें कई दिनों, हफ्तों और महीनों से चल रहा था। उसी बीच मेरी फैमिली मुझसे मिलने मुंबई आई। जब ये लोग वापस जा रहे थे और अपने बैग्स पैक कर रहे थे उस दौरान मैं इनके रूम में गई और अचानक ही रोने लगी। मुझे रोता देख मां समझ गई थी कि यह किसी मुसीबत में है। मां ने मुझसे पूछा भी कि क्या हुआ, लेकिन मैं उस वक्त ऐसी स्थिती में नहीं थी कि उन्हें कुछ कारण बता सकूं। लेकिन मेरी मां का अनुभव और प्रिजेंस ऑफ़ माइंड ही था, जिसकी वजह से मैं इस प्रॉब्लम से निकल सकी।' दीपिका आगे कहती हैं कि ऐसा कोई दिन नहीं है जब मैं मेंटल हेल्थ के बारे में सोचती नहीं हूं। मुझे हमेशा डर लगा रहता है कि मैं कहीं वापस उसी स्थिती में न चली जाऊं। इसकी वजह से मैं पूरी नींद लेती हूं। एक्सरसाइज, अच्छा खाना, खूब पानी पीती हूं। ये सब चीजें मैं रोजाना करती हूं। ताकि मैं जिंदा रहूं।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kIGxoz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment