इंटरनैशनल स्टार () और पॉप स्टार () की जोड़ी को सबसे रोमांटिक सिलेब्रिटी कपल में गिना जाता है। इन दोनों के रिश्ते को 3 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर प्रियंका और निक दोनों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं और एक-दूसरे के प्रति प्यार जताया है। प्रियंका और निक ने अपनी एक पुरानी डेट नाइट की तस्वीरें शेयर की हैं जो जुलाई 2018 की हैं। प्रियंका ने निक के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे सबकुछ...आज 3 साल पूरे हो गए। ऐसा लगता है बस एक पल हो और जिंदगी उसी पल में ठहर जाए। आई लव यू।' निक ने भी प्रियंका के साथ रोमांटिक तस्वीर और रिंग का इमोजी शेयर करते हुए लिखा, '3 साल पहले आज ही के दिन'। निक के इस पोस्ट पर प्रियंका ने कॉमेंट में लिखा, 'पूछने के लिए शुक्रिया जान।' निक ने 3 साल पहले इसी दिन प्रियंका को प्रपोज किया था। बता दें कि 2 दिन पहले ही प्रियंका ने अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। प्रियंका ने अपने शुभकामनाओं और बर्थडे विश के लिए फैन्स का शुक्रिया अदा किया। प्रियंका के बर्थडे पर इस साल निक उनके साथ नहीं थे। हालांकि फिर भी प्रियंका ने निक को उनका बर्थडे खास बनाने के लिए शुक्रिया कहा। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हुई थी। कई महीने एक दूसरे को डेट करने के बाद निक और प्रियंका ने हिंहू और क्रिस्चन रीति-रिवाजों से शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका अब हॉलिवुड फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'मेट्रिक्स 4' में नजर आएंगी। अभी वह लंदन में अपनी आने वाली एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं जिसका डायरेक्शन रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36NKvUE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment