बॉलिवुड में भले नई हों लेकिन लोगों के बीच काफी पॉप्युलर हैं। वह पपराजी की भी फेवरिट हैं। रीसेंटली उनका एख वीडियो सामने आया है जिसमें एक फैन ने जबरदस्ती उनके साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश की। मना करने पर जबरदस्ती अपने शो रूम का कार्ड थमा दिया। शोरूम का कार्ड देकर गई फैन अनन्या पांडेय ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' से डेब्यू किया है। इंडस्ट्री के न्यूकमर्स में वह काफी पॉप्युलर है। रीसेंटली वह बाहर निकलीं तो उनकी एक फीमेल फैन जबरदस्ती उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए आ गई। इसे देख अनन्या की टीम ने उसे दूर करने की कोशिश की। इस पर भी महिला नहीं मानी और वापस आकर अनन्या को अपना कार्ड दे गई और बोली, मेरे शोरूम पर जरूर आइएगा। करना चाहती हैं ऐक्शन फिल्म अनन्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'SOTY2' के बाद अनन्या 'पति पत्नी और वो', और 'खाली पीली' में नजर आ चुकी हैं। उनका कहना है कि वह किसी दिन ऐक्शन फिल्म में लीड रोल करना चाहती हैं। वह शकुन बत्रा की फिल्म का गोवा शेड्यूल पूरा करके मुंबई लौटी हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TYjHdX
via IFTTT
No comments:
Post a Comment