ने अपने फैन्स के साथ भाई अक्षत की शादी की दिलचस्प झलकियां शेयर की हैं। शादी का जश्न काफी धूमधाम से उदयपुर में हुआ। कंगना ने डेस्टिनेशन वेडिंग की जानकारी भी ट्विटर पर दी थी। उनके और बहन रंगोली के कई वीडियोज सामने आ चुके हैं। अब कुछ और मजेदार वीडियोज सामने आए हैं जिनमें कंगना राजस्थानी तो रंगोली 'बेबी डॉल मैं सोने दी' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। कंगना रंगोली ने जमकर किया डांस कंगना रनौत के भाई की शादी का एक और वीडियो सामने आया है। कंगना इसमें डांस करती नजर आ रही हैं। साथ में उनकी फैमिली के लोग भी हैं। एक और वीडियो में ने सनी लियोनी के 'बेबी डॉल मैं सोने दी' गाने पर जमकर डांस किया है। कुलदेवी पूजन करती नजर आईं कंगना कंगना ने अपने अकाउंट से कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसमें वह उदयपुर के जगत गांव में कुलदेवी मां अंबिका की पूजा करती नजर आ रही हैं। साथ में उनका परिवार भी है। कंगना ने नई दुलहन के स्वागत में ट्विटर पर पोस्ट डाला था। साथ ही अब तक शादी के जश्न की कई झलकियां दिखा चुकी हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ppmj36
via IFTTT
No comments:
Post a Comment