सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट करती हैं। फिल्म 'बाजीगर' के 27 साल पूरे होने पर उन्होंने एक ऐसी ही क्लिप पोस्ट की है। यह पहली फिल्म थी जिसमें वह शाहरुख खान के साथ पहली बार नजर आई थीं। काजोल ने लिखा मजेदार कैप्शन काजोल ने फिल्म 'बाजीगर' के गाने 'बाजीगर ओ बाजीगर' गाने की क्लिप पोस्ट की है। इसमें काजोल ब्लैक कपड़े पहने हैं। 'कौन हो तुम जो...' पर लिपसिंक कर रही हैं। उन्होंने इसके साथ मजेदार कैप्शन लिखा है, जब कोई ऐटिट्यूड दिखाता है तो मेरा रिऐक्शन! शिल्पा शेट्टी ने किया था डेब्यू फिल्म 'बाजीगर' में काजोल पहली बार शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं। अब तक दोनों कई यादगार फिल्में दे चुके हैं। 'बाजीगर' में शिल्पा शेट्टी ने डेब्यू किया था। बॉलिवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि 'बाजीगर' के बाद वह ड्राइविंग सीख रही थीं। तभी एक फैन उनको पहचानकर चिल्ला शिल्पा शेट्टी। वह साइकल से था और उनकी गाड़ी के बोनट पर गिर गया था। इसके बाद वह इतना डरीं कि कभी ड्राइविंग नहीं सीख पाईं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38F8iZ8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment