ने हर बार की तरह इस बार भी करवाचौथ पर अपनी प्यारी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं। अंकिता रेड साड़ी में प्यारे पोज दिए हैं। कैप्शन में लिखा है सभी खूबसूरत महिलाओं को करवाचौथ की शुभकामनाएं। अंकिता ने वीडियो में दिया प्यारा मेसेज अंकिता ने वीडियो में सबको करवाचौथ की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही कहा है, बहुत अच्छे से पूजा कीजिए और अपने पति को बहुत सारा प्यार दीजिए। अंकिता उत्साह से मनाती हैं हर त्योहार अंकिता हर त्योहार को बड़े उत्साह से मनाती हैं। करवाचौथ पर पहले भी उनकी तस्वीरें चर्चा में रही हैं। उन्होंने सुशांत से ब्रेकअप के बाद ट्रडिशनल लुक में तस्वीरें पोस्ट की थीं। तब कई लोगों ने सवाल किया था कि सुशांत से ब्रेकअप के बाद वह किसके लिए व्रत हैं। हालांकि अंकिता ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था। विकी जैन के लिए पोस्ट किया था खास मेसेज अंकिता लोखंडे विकी जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। जल्द ही उनकी शादी की खुशखबरी मिल सकती है। सुशांत की मौत के पहले दोनों की इंगेजमेंट की खबर सोशलमीडिया पर सुर्खियों में थीं। अपने रीसेंट पोस्ट में भी अंकिता विकी को अपना सोलमेट और सुख-दुख का साथी बता चुकी हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TRF2FU
via IFTTT
No comments:
Post a Comment