सोशल मीडिया पर अक्सर मौजूद रहने वाली सोनम कपूर एक बार फिर इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव हो गई हैं। सोनम कपूर का एक वीडियो फिलहाल सुर्खियों में है, जिसमें वह मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। सोनम कपूर को इस वीडियो में मर्लिन मुनरो वाला लुक दिया गया है। सोनम कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'मेरा मुनरो मोमेंट। देखिए, कैसे मैं सोनम कपूर आहूजा से मर्लिन मुनरो बन गई। आप बेवकूफ बनने में वक्त मत गंवाओ। मुझे यहां घंटों बैठना पड़ा और मेरी टीम ने यह जादू कर दिया।' सोनम ने बताया कि वह रिजल्ट से बेहद खुश हैं। इसपर यूज़र्स ने ढेरों कॉमेंट किए हैं। किसी ने शानदार फेस पेंटिंग कहा तो किसी ने लिखा- आपका विग झूल रहा है, इसे फिक्स कर लो बहन। किसी ने लिखा- तो ये राज है खूबसूरती का? सोनम कपूर यूं को अक्सर अपनी बातों या लुक्स की वजह से ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन पिछले दिनों उनका नाम उन स्टार्स की लिस्ट में शामिल था, जिन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज्म के मुद्दे को लेकर काफी लोगों ने नापसंद किया था और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी किया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jPm3X8
via IFTTT
No comments:
Post a Comment