बॉलिवुड सिलेब्स कोरोना के बीच शूटिंग शुरू कर चुके हैं। कई सिलेब्स ने घर से दूर सेट्स पर ही दीपावली मनाई। शूटिंग के लिए डलहौजी में है। वहां से उन्होंने अपने फैन्स को दिवाली सेलिब्रेशन की झलक दी। रवीना के साथ उनके बच्चे राशा और रणबीर भी मौजूद थे। मुंबई में परिवार के साथ यूं मनाई दिवाली रवीना ने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो पोस्ट करके लिखा, हमारी ऑनलाइन दिवाली, हिमाचल में शूटिंग कर रही थी और बच्चे भी दिवाली की छुट्टी में मेरे साथ आ गए। पति और पैरंट्स के साथ ऑनलाइन आरती कर रही हूं। साउथ अफ्रीका और गोवा वालों की याद आ रही है। बर्थडे पर पति ने डलहौजी में दिया था सरप्राइज इससे पहले रवीना टंडन के बर्थडे पर उनके पति अनिल थडानी उन्हें सरप्राइज देने दुबई पहुंचे थे। रवीना ने बॉम्बे टाइम्स को बताया था, बर्थडे हमेशा परिवार और दोस्तों के साथ मनाए जाने वाली खुशी होती है, लेकिन इस साल हमने पैन्डेमिक की वजह से कुछ प्लान नहीं किया। साथ ही मुझे वर्क प्रॉजेक्ट के लिए डलहौजी जाना था और परिवार की याद आ रही थी। लेकिन तभी अनिल ने मुझे बड़ा सरप्राइज दिया साथ ही टीम के लोगों ने भी इस दिन को खास बना दिया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3f529qf
via IFTTT
No comments:
Post a Comment