के भाई अक्षत की हाल में शादी हुई है और पिछले कुछ दिनों से इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब शादी के बाद रिसेप्शन हुआ है जिसकी कुछ तस्वीरें कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कंगना रनौत पूरी तरह हिमाचल प्रदेश की ट्रडिशनल पहाड़ी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। कंगना ने ट्विटर पर अपनी 3 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, 'आज अक्षत और रितु की शादी के धाम (रिसेप्शन) के लिए ट्रडिशनल पहाड़ी कपड़े पहने।' तस्वीरों में कंगना गोल्डन प्रिंटेड साड़ी के साथ मैचिक जूलरी पहने दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा कंगना ने ट्रडिशनल पहाड़ी शॉल और टोपी भी पहनी हुई है। वैसे कंगना जबसे सोशल मीडिया पर आई हैं, हमेशा ही तस्वीरों और वीडियो के जरिए अपने फैन्स को इंगेज रखती हैं। इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की अगली फिल्म 'थलाइवी' रिलीज होगी जिसमें वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा जल्द ही कंगना की फिल्म 'तेजस' की शूटिंग शुरू होगी जिसमें वह भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट के किरदार में दिखाई देंगी। इसके अलावा कंगना ने एक और फिल्म 'धाकड़' भी साइन की है जिसमें कंगना पूरी तरह ऐक्शन अवतार में नजर आएंगी। kx
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kzeVi3
via IFTTT
No comments:
Post a Comment