काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों हनीमून पर हैं और उनकी मालदीव ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। उनकी रीसेंट तस्वीरें काफी खूबसूरत हैं। काजल गौतम किचलू के साथ पानी के अंदर एंजॉय करती नजर आ रही हैं।Kajal Aggarwal Honeymoon Pics: काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ हनीमून मना रही हैं। इस बीच वह अपने फैन्स के साथ सोशल मीडिा पर तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। उनकी कुछ प्यारी तस्वीरें सामने आई हैं।

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों हनीमून पर हैं और उनकी मालदीव ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। उनकी रीसेंट तस्वीरें काफी खूबसूरत हैं। काजल गौतम किचलू के साथ पानी के अंदर एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
इंटरनेट पर छाई हैं हनीमून की तस्वीरें

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू अपनी 10 साल पुरानी दोस्ती को एक खूबसूरत रिश्ते का नाम दे चुके हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब दोनों ने अपने फैन्स को हनीमून ट्रिप का नजारा भी दिखा दिया है।
मरीन लाइफ का खूबसूरत नजारा

काजल ने कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में वह गौतम को हग करती नजर आ रही हैं। दोनों अंडरवॉटर स्टे का मजा ले रहे हैं। काजल ने खूबसूरत बैकलेस ब्लू ड्रेस पहनी है वहीं गौतम कैजुएल डेनिम पैंट्स और शर्ट पहने दिख रहे हैं। तस्वीरों में मरीन लाइफ की खूबसूरती भी दिख रही है।
करीबियों के बीच हुई थी शादी

काजल और गौतम ने 30 अक्टूबर को मुंबई में शादी की थी। इस फंक्शन में करीबी लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि सेलिब्रेशन काफी शानदार था। काजल की मेहंदी, हल्दी से लेकर रिसेप्शन तक की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रही थीं।
लॉकडाउन में हुआ था दूरी का अहसास

काजल अग्रवाल ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि गौतम किचलू और वह करीब 10 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। इस लॉकडाउन के बीच जब वे ज्यादा दिन नहीं मिल पाए तो एक-दूसरे को मिस किया। करीब एक हफ्ते ना मिल पाने के बाद काजल और गौतम ने एक-दूसरे को मास्क के पीछे से देखा तो लगा कि वे साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद दोनों ने हमेशा साथ रहने का फैसला लिया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nicRwx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment