धर्मेन्द्र ने बॉलिवुड की गुजरे जमाने की ऐक्ट्रेस माला सिन्हा को बड़ा ही खूबसूरत अंदाज़ में बर्थडे विश किया है। माला सिन्हा को 84वां जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए धर्मेन्द्र ने उनकी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें ऐक्ट्रेस की गोद में बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। फिल्म 'नीला आकाश' की अपनी को-स्टार माला सिन्हा को बर्थडे विश करते हुए धर्मेन्द्र ने ऐक्ट्रेस के साथ बॉबी देओल के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। माला सिन्हा की गोद में गोलू-मोलू दिख रहे बॉबी देओल स्वेटर और टोपी में हैं। तस्वीर देख ऐसा लग रहा है कि जैसे ऐक्ट्रेस की गोद से भागने की कोशिश में जुटे हों बॉबी। धर्मेन्द्र ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, 'हैपी बर्थडे मालाजी। कुछ खूबसूरत यादें। आपकी बांहों में बॉबी, उसके आश्रम (वेब स्टोरी) के लिए आपके आशीर्वाद की जरूरत है। हमें आपको खुश और स्वस्थ देखना अच्छा लगेगा। बॉबी देओल के लीड रोल वाली वेस स्टोरी 'आश्रम' का दूसरी सीरीज़ हाल ही में रिलीज़ किया गया है। दर्शकों को यह शो काफी पसंद आ रहा है। बता दें कि धर्मेन्द्र और माला सिन्हा ने एकसाथ कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'आंखें', 'ललकार' और 'पूजा के फूल' जैसे कई नाम शामिल हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2JS6JfY
via IFTTT
No comments:
Post a Comment