Monday, November 2, 2020

सुशांत सिंह राजपूत का एक और वीडियो वायरल, फैन ने कहा- बहुत अकेला था ये बंदा

को इस दुनिया से गए 5 महीने होने वाले हैं। उनके फैन्स अभी तक CBI की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सुशांत के फैन्स पेज पर उनके वीडियोज और पुरानी यादें दिखाई दे रही हैं। रीसेंटली उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है। रोलरकॉस्टर राइड एंजॉय करते दिखे सुशांत सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके फैन्स ने सोशल मीडिया पर उनके लिए बेइंतेहा प्यार जताया। वे उनके परिवर के साथ अभी भी सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें सुशांत रोलरकॉस्टर राइड पर हैं और पूरे जोश में दिखाई दे रहे हैं। इस पर उनके फैन्स ने तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं। एक फैन ने लिखा है, इस बंदे को अपने जैसा कोई मिला नहीं। बहुत अकेला था। हमेशा इस बंदे ने अजस्ट ही किया लोगों के साथ उनके जैसा बनकर। वो क्या सोचता था वो कैसा था ये सब चीजें किसी ने इम्पॉर्टेंड नहीं समझी समझना। सुशांत के फैन्स ने फिर उठाए डिप्रेशन पर सवाल वहीं कई फैन्स ने रिया के स्टेटमेंट पर सवाल उठाया है कि सुशांत को डिप्रेशन था और वह फ्लाइट में बैठने से डरते थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2TKrWud
via IFTTT

No comments:

Post a Comment