ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन आज यानी 16 नवंबर को अपना 9वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। इस बीच आराध्या का एक वीडियो सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 38 सेकंड के इस वीडियो में बर्थडे गर्ल आराध्या भजन गाते हुए नजर आ रही हैं। भजन के बोल 'जय सिया राम जय जय सिया राम' हैं। अब यह वीडियो हर किसी का दिल जीत रहा है। खुद आराध्या के बाबा अमिताभ बच्चन ने वीडियो को ट्विटर पर रीट्वीट किया है। लोगों के आ रहे कॉमेंट अब इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग कॉमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब कभी खुशी कभी गम जैसी किसी फिल्म में अमिताभ से लेकर आराध्या तक, एकसाथ नजर आएंगे।' वहीं, एक दूसरे शख्स ने कहा, 'अगली जेनरेशन को प्रमोट किया जा रहा है। कुछ पर्सनल नहीं है लेकिन यह बहुत ज्यादा इम्प्रेसिव नहीं है।' इस साल नहीं हुई बड़ी पार्टीबता दें, इस साल बच्चन परिवार ने कोरोना महामारी को देखते हुए आराध्या की ग्रैंड बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज नहीं की। इससे पहले अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर आराध्या की तस्वीरों का एक कोलाज भी शेयर किया।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3nlQoyK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment