Monday, November 16, 2020

करीना कपूर खान के साथ धर्मशाला का वेदर इंजॉय कर रहीं मलाइका अरोड़ा, देखें तस्‍वीर

मलाइका अरोड़ा बॉलिवुड की उन ऐक्‍ट्रेसेस में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर अपनी एक तस्‍वीर शेयर की जिसमें वह कुछ हॉट ड्रिंक पीती नजर आ रही हैं। यह फोटो धर्मशाला का है जहां फिटनेस आइकन मलाइका ठंड के मौसम में धूप सेंकती नजर आ रही हैं। उनके साथ अर्जुन कपूर और बेस्‍ट फ्रेंड करीना कपूर खान भी मौजूद हैं। बता दें, अर्जुन और सैफ अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमिडी फिल्‍म की शूटिंग धर्मशाला में कर रहे हैं। करीना ने क्‍लिक की तस्‍वीरमलाइका की इस तस्‍वीर को करीना ने ही क्‍लिक किया है। इसे देखकर साफ समझा जा सकता है कि मलाइका वेदर को इंजॉय कर रही हैं और कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। मलाइका ने शेयर किया था वीडियो पिक्‍चर शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्‍शन दिया कि पिक टेढ़ा है पर अच्‍छा है। बता दें, इससे पहले धनतेरस के मौके पर मलाइका ने इंस्‍टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/36JXFl6
via IFTTT

No comments:

Post a Comment