अमिताभ बच्चन के बाद इस साल जितेंद्र के घर पर भी दिवाली की पार्टी नहीं होगी। ऐक्टर-प्रड्यूसर ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने इसकी वजह बताई कि उनके पिता के दोस्त ऋषि कपूर का निधन हो जाने के दुख में वे सेलिब्रेशन नहीं करेंगे। ऋषि कपूर के निधन का दुख तुषार ने बताया, हर साल की तरह हमारे घर पर इस साल दिवाली की पार्टी नहीं होगी क्योंकि हमारे परिवार के बहुत करीबी दोस्त ऋषि कपूर जी नहीं रहे साथ ही महामारी भी है। परिवार पर सब होंगे एकसाथ उन्होंने बताया, यह त्योहार सिर्फ परिवार के साथ होगा। मैं अपनी फिल्म 'लक्ष्मी' में काफी बिजी हूं, जो कि रिलीज हो चुकी है। साथ ही मेरा बेटा छुट्टियों पर है तो मैं उसके साथ काफी वक्त बिता रहा हूं। यह दिवाली कुछ अलग है लेकिन हम इसका जोश बरकरार रखेंगे और परिवार के साथ वक्त बिताएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3klj9JO
via IFTTT
No comments:
Post a Comment