बॉलिवुड में अगर लुक्स की बात की जाए तो का मुकाबला कम ही लोग कर पाएंगे। रितिक के लुक्स के कारण उनकी तुलना ऐक्टर्स से भी की जाती है। अब रितिक का एक नया लुक सामने आया है। सोशल मीडिया पर रितिक के इस नए लुक को देखकर फैन्स बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। नए लुक में रितिक बेहद घने दाढ़ी-मूछों में दिख रहे हैं। रितिक रोशन की पिछली फिल्म '' रिलीज हुई थी जिसे फैन्स ने काफी पसंद किया था। अब फैन्स उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं और माना जा रहा है कि उन्होंने यह नया लुक अपनी अगली फिल्म के लिए ही लिया है। फैन्स भी रितिक के इस नए लुक को देखकर ऐसा ही मान रहे हैं। वैसे कहा जा रहा है कि रितिक अब अपनी पॉप्युलर फ्रैंचाइज '' की अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। वैसे रितिक ने अभी तक अपनी किसी भी फिल्म की घोषणा तो नहीं की है लेकिन खबर है कि उन्हें एक हॉलिवुड फिल्म में लीड रोल भी ऑफर हुआ है। कहा जा रहा है कि रितिक इस ऐक्शन थ्रिलर फिल्म में एक जासूस के किरदार में नजर आएंगे। वैसे बता दें कि रितिक इससे पहले 'वॉर' के अलावा 'बैंग बैंग' में भी एक जासूस के किरदार में दिखाई दिए थे और दोनों ही फिल्मों में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ke6ybq
via IFTTT
No comments:
Post a Comment