Sunday, November 15, 2020

आराध्या के बर्थडे पर दादू अमिताभ बच्चन ने शेयर की हर साल की एक तस्वीर

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी अराध्या 9 साल की हो गई है। इस मौके पर के दादू ने सबसे पहले अपनी पोती को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। आराध्या के 9वें जन्मदिन पर बिग बी ने इंस्टाग्राम पर अराध्या की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है जिसमें आराध्या के हर साल की एक तस्वीर है और आप आराध्या को पहले साल से अब तक बड़ा होता हुआ देख सकते हैं। वैसे इस साल अमिताभ बच्चन के यहां दिवाली की पार्टी नहीं हुई थी। बिग बी की यह शानदार पार्टी कोरोना वायरस और उनकी बेटी श्वेता की मदर इन लॉ रितु नंदा के निधन के कारण कैंसल की गई थी लेकिन माना जा रहा है कि आराध्या के बर्थडे को सेलिब्रेट किया जाएगा। केवल 15 ही दिन पहले आराध्या की ममी ऐश्वर्या राय का बर्थडे भी 1 नवंबर को पड़ा था। वैसे ऐश्वर्या ने अपने बर्थडे और अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर भी आराध्या के साथ तस्वीर शेयर की थी। दोनों ही तस्वीरों में आराध्या बेहद क्यूट लग रही थीं। निश्चित तौर पर फैन्स को अब आराध्या के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों का इंतजार रहेगा। पहले भी आराध्या की बर्थडे पार्टी में बॉलिवुड सिलेब्स शामिल होते रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3pxbTyt
via IFTTT

No comments:

Post a Comment