हाल में फिल्म '' में दिखाई दिए ऐक्टर 16 नवंबर को अपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। बर्थडे के मौके पर आदित्य की अगली फिल्म की घोषणा भी हो गई है। इस फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान करेंगे और इसका नाम 'ओम: द बैटल विदइन' रखा गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने दिसंबर में शुरू हो जाएगी। पहले कहा जा रहा था कि आदित्य की इस फिल्म में दिशा पाटनी और तारा सुतारिया को भी कास्ट किया जाएगा। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई कन्फर्म खबर अभी तक नहीं आई है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म साल 2021 के बीच में कभी रिलीज की जाएगी। आदित्य की पिछली फिल्म '' में भी उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी। आदित्य रॉय कपूर ने साल 2009 में अजय देवगन और सलमान खान की फिल्म 'लंदन ड्रीम्स' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ऐक्शन रीप्ले, गुजारिश, आशिकी 2, ये जवानी है दीवानी और मलंग जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल में आदित्य की फिल्म 'लूडो' रिलीज हुई है जिसमें उनके किरदार को काफी पसंद किया गया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38NlvPE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment