Tuesday, November 17, 2020

ब्लू ट्रांसपैरंट ड्रेस में नोरा फतेही ने शेयर किया वीडियो, समंदर किनारे सूर्यास्त का ले रहीं मजा

नोरा फतेही की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। नोरा ने अपने फैन्स के लिए समंदर किनारे सूर्यास्त के समय का अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। नोरा ने अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा लाइट ब्लू ट्रांसपैरंट गाउन में समंदर किनारे खड़ी दिख रही हैं और सनसेट का मजा लेती दिख रही हैं। नोरा ने अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'समंदर किनारे सूर्यास्त, बस यही चाहिए तुम्हारे साथ। बता दें कि हाल ही में रिलीज़ हुआ नोरा फतेही और गुरु रंधावा का गाना 'नाच मेरी रानी' ने इंटरनेट पर धूम मचा रखा है। देश ही नहीं विदेशी फैन्स भी उनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी झलकियां नोरा अक्सर शेयर किया करती हैं। नोरा बॉलिवुड में साकी साकी, दिलबर, कमरिया जैसे कई आइटम गाने कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने इंडियाज़ बेस्ट डांसर रिऐलिटी शो को भी जज करने का मौका मिला। इस दौरान फैन्स का उन्हें भरपूर प्यार मिला है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UDOpcA
via IFTTT

No comments:

Post a Comment