Tuesday, November 17, 2020

क्रिकेटर शाकिब अल हसन की काली पूजा का विरोध, कंगना बोलीं- हम तो सारी उम्र मस्जिद में बिता दें...

देश-दुनिया में हो रही घटनाओं से अच्छी तरह वाकिफ रहती हैं। इस पर अपने विचार भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। अब उन्होंने बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब-अल-हसन के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साकिब को काली पूजा में हिस्सा लेने पर मांफी मंगवाई गई और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कंगना बोलीं, खुद की इबादत पर नहीं भरोसा कंगना ने एक न्यूज रीट्वीट करते हुए इस मामले पर कॉमेंट किया है। न्यूज में लिखा है, बांग्लादेशी क्रिकेटर शाकिब-अल-हसन को कोलकाता में काली पूजो अटेंड करने के लिए जबरन माफी मंगवाई गई। उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी। कंगना ने इस पर कॉमेंट किया है, क्यूँ डरते हो इतना मंदिरों से? कोई तो वजह होगी? यूंही कोई इतना नहीं घबराता, हम तो सारी उम्र मस्जिद में बिता दें फिर भी राम नाम कोई दिल से नहीं निकाल सकता, खुद की इबादत पे भरोसा नहीं या अपना ही हिंदू अतीत तुम्हें मंदिरों से आकर्षित करता है? पूछो खुद से... भाई की शादी में कंगना और रंगोली ने किया धमाल कंगना रीसेंटली अपने भाई की शादी करके उदयपुर से लौटी हैं। उनके भाई अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग में उन्होंने खूब धमाल किया। इस बीच कंगना के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3pBchvL
via IFTTT

No comments:

Post a Comment